Wednesday, 30 Sep 2026

जयशंकर ने मोदी को बांग्लादेश के गंभीर हालात बारे दी जानकारी

नईदिल्ली (05 अगस्त 24)। बांग्लादेश में स्थिति लगातार खराब होने और प्रधानमंत्री शेख हसीना  द्वारा इस्तीफे व देश छोड़ने के बाद सेना ने वहां पर अंतरिम सरकार बनाने का ऐलान किया है। इससे पहले हजारों प्रदर्शनकारी सोमवार को राजधानी ढाका में शेख हसीना के सरकारी आवास में घुस गए और जमकर लूटपाट तथा तोड़फोड़ की और उनके पिता मुजीबुर रहमान की प्रतिमा को हथौड़ों से तोड़ डाला। यही नहीं पार्टी के कार्यालयों में आग लगा दी । बांग्लादेश छोड़ने के बाद भारत में  गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर पहुंचीं शेख हसीना को लेकर विदेश मंत्री ने एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को  सारी जानकारी दी।  

बांग्लादेश में बिगड़ते हालात के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर पीएम मोदी से मिलने संसद भवन स्थित पीएम ऑफिस पहुंचे। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!