Thursday, 01 Oct 2026

जर्मनी के यूथ सेंटर में गोलीबारी, 5 की मौत

स्टाडे (29 जून 26)। जर्मनी के उत्तरी राज्य लोअर सैक्सोनी के स्टाडे शहर में सोमवार को एक  गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में एक पुरुष संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जबकि घटना के पीछे की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।  स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह गोलीबारी स्टाडे शहर के मध्य स्थित एक यूथ सेंटर (युवा केंद्र) में हुई। करीब 50,000 आबादी वाले इस शांत शहर में हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्टाडे, जर्मनी के प्रमुख शहर हैम्बर्ग से पश्चिम की ओर स्थित है।

पुलिस ने पुष्टि की है कि एक पुरुष संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। हालांकि उसकी पहचान, पीड़ितों से संबंध और हमले के संभावित मकसद के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि घटना में एक से अधिक संदिग्ध शामिल हो सकते हैं। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल इस दावे की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि जांच जारी है। घटना के बाद भारी पुलिस बल और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के इलाके को घेर लिया गया और लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की गई।

Tags:

Follow us

This question is not available..!