Thursday, 01 Oct 2026

जश्न में आतिशी के डांस पर स्वाति मालीवाल का तंज़

नईदिल्ली (09 फरवरी 25)। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में आम आदमी पार्टी की प्रमुख नेता आतिशी ने कालकाजी विधानसभा सीट पर बड़ी जीत दर्ज की है। आतिशी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता रमेश बिधूड़ी को 3500 से अधिक वोटों के अंतर से हराकर अपनी जीत सुनिश्चित की। जीत के बाद आतिशी अपने कार्यकर्ताओं के साथ बेहद उत्साहित नजर आईं और हरियाणवी सॉन्ग ‘बाप तो बाप रहेगा’ पर डांस किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस डांस का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें आतिशी और उनके साथ पार्टी कार्यकर्ता खुशी से झूमते हुए दिखाई दे रहे थे। डांस का यह वीडियो तेजी से फैलने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का विषय बन गया। हालांकि, आतिशी के इस जश्न को लेकर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने तीखा बयान दिया। स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा, 'यह कैसा बेशर्मी का प्रदर्शन है? पार्टी हार गई, सभी बड़े नेता हार गए, और आतिशी मर्लेना ऐसे जश्न मना रही हैं?' स्वाति के इस बयान ने इस मुद्दे पर एक नया मोड़ ला दिया और पार्टी के भीतर भी कुछ मतभेदों का संकेत दिया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!