Sunday, 04 Oct 2026

जहरीला इंजेक्शन लगाकर भाजपा नेता की हत्या

संभल (11 मार्च 25)। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता की जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जुनाबई के अंतर्गत के ग्राम दबथरा हिमाचल निवासी भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव सोमवार दोपहर के समय अपने गांव में स्थित पशुशाला में बैठे थे कि तभी बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति आए और गुलफाम सिंह यादव को जहरीला इंजेक्शन मार दिया।  जहरीला इंजेक्शन लगते ही गुलफाम सिंह यादव तड़पने लगे। गुलफाम यादव को सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उनको हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ में गुलफाम सिंह यादव की मौत हो गई। 

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मृतक गुलफाम सिंह यादव का पैनल द्वारा पोस्टमाटर्म कराया जा रहा है। घटना की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरो को खंगाला जा रहा है। कुछ अहम सुराग भी पुलिस के हाथ लगे हैं। आरएसएस से सामाजिक जीवन की शुरुआत करने वाले गुलफाम सिंह यादव वर्ष 2004 के उपचुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के विरुद्ध गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे। गुलफाम सिंह यादव जिला बदायूं के भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य तथा उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी रहे थे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!