Wednesday, 30 Sep 2026

जापान के हवाई अड्डे पर फटा द्वितीय विश्व युद्ध का अमेरिकी बम

मियाज़ाकी (03 अक्टूबर 24)। द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक अमेरिकी बम अचानक जापानी हवाई अड्डे पर  फट गया। यह बम इस एयरपोर्ट में दफन था, लेकिन बुधवार को उसमें विस्फोट हो गया, जिससे हड़कंप मच गया । ब्लास्ट से ‘टैक्सीवे' में बड़ा गड्ढा हो गया और 80 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जापानी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भूमि एवं परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी जापान के मियाज़ाकी हवाई अड्डे पर जब बम विस्फोट हुआ, तब वहां कोई विमान नहीं था। अधिकारियों ने बताया कि आत्मरक्षा बलों और पुलिस द्वारा की गई जांच से पुष्टि हुई है कि विस्फोट 500 पाउंड के अमेरिकी बम से हुआ था और अब कोई खतरा नहीं है। वे यह पता लगा रहे हैं कि अचानक विस्फोट किस वजह से हुआ। पास के एक एविएशन स्कूल द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में विस्फोट से डामर के टुकड़े हवा में फव्वारे की तरह उछलते हुए दिखाई दिए।

Tags:

Follow us

This question is not available..!