Saturday, 03 Oct 2026

जिनपिंग की ट्रंप को चेतावनीः -‘थ्यूसाइडिडेस ट्रैप’ से बचें

बीजिंग (20 मई 26)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बेहद अहम कूटनीतिक संदेश देते हुए 'थ्यूसाइडिडेस ट्रैप' से बचने की सलाह दी है। यह टिप्पणी उस समय आई जब दोनों नेताओं के बीच वैश्विक तनाव, व्यापार, सैन्य प्रतिस्पर्धा और रणनीतिक प्रभुत्व को लेकर चर्चा हो रही थी। जिनपिंग ने कहा कि दुनिया एक नए मोड़ पर खड़ी है और सवाल यह है कि क्या चीन और अमेरिका इतिहास की उस गलती को दोहराने से बच पाएंगे, जिसने कभी प्राचीन यूनान को विनाशकारी युद्ध में झोंक दिया था।

'थ्यूसाइडिडेस ट्रैप' की अवधारणा प्राचीन यूनानी इतिहासकार Thucydides के लेखन से निकली है। उन्होंने एथेंस और स्पार्टा के बीच हुए पेलोपोनेसियन युद्ध का विश्लेषण करते हुए लिखा था कि 'एथेंस के उभार और उससे स्पार्टा में पैदा हुए भय ने युद्ध को अपरिहार्य बना दिया।' आधुनिक दौर में अमेरिकी विद्वान ग्राहम एलिसन ने इस विचार को लोकप्रिय बनाया। उनका तर्क है कि जब कोई नई शक्ति तेजी से उभरती है और पुरानी महाशक्ति को चुनौती देती है, तो दोनों के बीच संघर्ष का खतरा बेहद बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार आज चीन तेजी से आर्थिक, तकनीकी और सैन्य शक्ति बन रहा है, जबकि अमेरिका लंबे समय से दुनिया की प्रमुख महाशक्ति रहा है। यही कारण है कि कई विश्लेषक मौजूदा अमेरिका-चीन संबंधों की तुलना स्पार्टा और एथेंस से करते हैं। हालांकि जिनपिंग ने साफ संकेत दिया कि बीजिंग टकराव नहीं बल्कि सहयोग चाहता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को ऐसा नया मॉडल बनाना चाहिए जिसमें प्रतिस्पर्धा युद्ध में न बदले।

Tags:

Follow us

This question is not available..!