Wednesday, 30 Sep 2026

जिन बूथों पर पार्टी कमजोर, वहां पहुंचे: वीडी शर्मा

इंदौर (15 सितंबर 24)। जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर भजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने सदस्यता अभियान के निमित्त आयोजित बैठक को संबोधित किया। बैठक में नगर पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ के संयोजको सहित मंडल अध्यक्ष अपेक्षित रहे। बैठक में वीडी शर्मा ने कहा कि संगठन के पर्व पर सदस्यता के अभियान में वरिष्ठजन सहित सभी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मंडल शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक बैठके ले रहे हैं, जहां पर जिन बूथों पर पार्टी कमजोर है, वहां पर ज्यादा ताकत के साथ पहुंचना है और जो बूथ ताकतवर है उसे और ताकत देने का हमें काम करना है, इस हेतु से इस बैठक का आयोजन किया गया है। शर्मा ने आगे कहा कि जब किसी अभियान को सफलता पूर्ण चलाने या चुनाव में प्रचंड विजय प्राप्त करने की बात होती है तो मध्यप्रदेश का संगठन आदर्श रूप में जाना जाता है।  

शर्मा ने आगे कहा कि यह अभियान सदस्यता में नंबर वन आने या सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं है यह देश के लिए भारत की जरूरत है और सभी जानते हैं कि देश को भाजपा की जरूरत क्यों है। हमें सर्वव्यापी एवं सर्व स्पर्शी होकर सभी को पार्टी से जोड़ने का कार्य करना है। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने सभी मंडल अध्यक्षों से सदस्यता को लेकर जानकारी ली और कहां की हमने जो सोचा है हम उस लक्ष्य को प्राप्त अवश्य करेंगे। इंदौर में 1656 बूथ होने के साथ ही इंदौर 56 इंच सीने वाला नगर भी है। अगर समस्त बूथों पर पन्ना समिति, पन्ना प्रमुख एवं बूथ की समिति लगकर काम करें तो हम आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि इंदौर संगठन अभियान में संख्यात्मक तौर पर बहुत अच्छा  कार्य कर रहा है हम आपको विश्वास दिलाते हैं की हम सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शीय होकर संगठन की कल्पनानुसार सदस्यता करके दिखाएंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम,सांसद शंकर लालवानी, विधायक  महेंद्र हार्डिया, मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़,  मनोज पटेल, पूर्व इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा आदि उपस्थित रहे।


Tags:

Follow us

This question is not available..!