इंदौर (16 अप्रैल 25)। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में मतगणना के बाद अध्यक्ष पद के लिए लखनलाल यादव को 1151 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र नीम को 1500 वोट मिले। सचिव पद के लिए कपिल बिरथरे को 1579 वोट, सह सचिव पद के लिए विजय व्यास को 1040 वोट, कोषाध्यक्ष पद के लिए पुरषोत्तम सोमनिको 1234 वोट मिले।
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में पांच प्रमुख पदों सहित कुल 11 पदों के लिए 36 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इस बार 4739 मतदाताओं में से 3253 ने अपने मतों का उपयोग किया। खास बात यह कि पहली बार मतदान कोर्ट बिल्डिंग के बाहर हुआ। इसके लिए व्हाइट हाउस बनाया गया। शाम 4.30 बजे मतदान खत्म हुआ। अनुशासन समिति के सदस्य संजय मेहरा ने बताया कि व्हाइट हाउस में सभी 36 प्रत्याशी मौजूद थे। मतदान के लिए 50 बूथ बनाए गए थे। यहां व्यवस्था ऐसी की गई थी कि मतदाता वोट देने के बाद पिछले गेट से बाहर निकल जाए। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। कार्यकारिणी सदस्य के 6 पदों के लिए कुल 16 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से लगभग एक-चौथाई महिला प्रत्याशी हैं।