Thursday, 01 Oct 2026

जुलाई के पहले दिन बारिश से थमा शहर, कई हादसे

इंदौर (02 जुलाई 26)। जून में शहर को बारिश को तरसाने वाले मानसून ने जुलाई के पहले ही दिन शहर में जोरदार दस्तक दी। दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश के बाद शाम से रात 8.30 बजे तक शहर में 54.9 मिमी यानी 2.16 इंच वर्षा दर्ज की गई। हालांकि पूर्वी क्षेत्र में यह आंकड़ा और अधिक हो सकता है।  बारिश ने जहां गर्मी से राहत दिलाई, वहीं शहर की व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी। कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया,जिससे नगर निगम के बारिश पूर्व किए गए सुधारों की भी पोल खुल गई। वहीं जलजमाव से प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लगने से लोग घंटों परेशान होते रहे। शाम करीब 6 बजे से शुरू हुई तेज बारिश के बाद कई क्षेत्रों में पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

नाले नें गिरी थार - इंदौर में बारिश के दौरान एक थार नाले में गिर गई। वाहन में पूरा परिवार सवार था। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मदद कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

दो बाइक सवार तेज बहाव में बहे - द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के अहीरखेड़ी-काकड़ इलाके में रपटा पार करते समय दो बाइक सवार तेज बहाव में बह गए। दोनों की उम्र 20 से 22 साल बताई जा रही है। इनमें मनीष को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि महेश तेज बहाव में लापता हो गया। पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर उसकी तलाश में जुटी है।

कार नदी के तेज बहाव में बही - महू के अंबाचंदन गांव में रपट पार करते समय एक कार नदी के तेज बहाव में बह गई। कार में केवल चालक सवार था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से रस्सी बांधकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!