Tuesday, 29 Sep 2026

जूनी इंदौर में सड़क धंसने पर कांग्रेस का अनूठा विरोध

इंदौर (28 अगस्त 26)। जूनी इंदौर क्षेत्र के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में सड़क धंसने से करीब 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया।  इससे क्षेत्र में आवागमन प्रभावित होने के साथ लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। शहर में लगातार विभिन्न स्थानों पर सड़क धंसने की घटनाओं के बीच कांग्रेस ने इस मामले को लेकर नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। 

इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के कांग्रेस नेता दीपक जोशी 'पिंटू', वार्ड 62 के ब्लॉक अध्यक्ष विशाल चतुर्वेदी तथा निलेश गोसर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गड्ढे का प्रतीकात्मक 'लोकार्पण' महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नाम पर किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गड्ढे पर फूलों की माला चढ़ाई और ढोल-नगाड़ों के साथ विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर में विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ है, जिसके कारण नई सड़कें भी कुछ समय में धंस रही हैं। उनका कहना था कि लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

कांग्रेस नेताओ ने नगर निगम से सड़क निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुटी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस गौरव शर्मा, जीतू होलकर, दानिश खान, सोनू यादव, सावन सिलावट, अभिषेक चतुर्वेदी, अंकित जोशी, जय प्रधान, अमूल वर्मा, अभिषेक श्रीवास, आकाश निजामपुरकर सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!