Wednesday, 30 Sep 2026

जेके चुनाव में कांग्रेस 32 और एनसी 51 सीटों पर लड़ेंगे

श्रीनगर (26 अगस्त 24)। कांग्रेस और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। दोनों पार्टियों ने गठबंधन का ऐलान करते हुए सीट शेयरिंग की घोषणा की। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारुख अबदुल्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि NC 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 1 सीट सीपीआईएम को दी गई है। वहीं एक सीट पैंथर पार्टी को मिली है। फारुख अबदुल्ला ने बताया कि कांग्रेस और एनसी के उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी हो सकती है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण के नामांकन की अंतिम तारीख 27 अगस्त है। 30 अगस्त तक उम्मीदवार अपना पर्चा वापस ले सकते हैं। 18 सितंबर को पहले चरण के लिए मतदान होगा। 4 अक्टूबर को विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आएंगे। दूसरे चरण के लिए 29 अगस्त को नामांकन के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। 5 सितंबर नामांकन की अंतिम तारीख होगी। उम्मीदवार 9 सितंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर को मतदान होगा। वहीं, तीसरे और अंतिम चरण के लिए 5 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। 12 सितंबर तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 17 सितंबर को उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को मतदान होना है। तीनों चरणों के नतीजे 4 अक्टूबर को सामने आएंगे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!