Sunday, 04 Oct 2026

जेलेंस्की-ट्रंप में बहस के बाद सैन्य सहायता रोकी

वाशिंगटन (05 मार्च 25)। अमेरिका और यूक्रेन के बीच तनाव एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप के बीच तीखी बहस के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जा रही सैन्य मदद रोकने का आदेश दिया।

व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह रोक तब तक जारी रहेगी, जब तक ट्रंप को यकीन नहीं हो जाता कि जेलेंस्की वास्तव में शांति चाहते हैं। इस फैसले का सीधा असर एक अरब डॉलर की सैन्य सहायता पर पड़ेगा, जिसमें हथियार और गोला-बारूद शामिल हैं। यूक्रेन के लिए अमेरिकी सहायता बंद होने से राष्ट्रपति जेलेंस्की को बड़ा झटका लगा है। अब उनकी उम्मीदें यूरोपीय देशों पर टिकी हैं। ब्रिटेन की अगुवाई में लंदन में हुई आपातकालीन बैठक में यूरोपीय नेताओं ने यूक्रेन को समर्थन देने की बात दोहराई। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका के इस कदम से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मच गई है। अब सभी की नजर इस पर टिकी है कि क्या ट्रंप अपने फैसले पर कायम रहेंगे या यूरोपीय दबाव के बाद सैन्य सहायता बहाल करेंगे? 

Tags:

Follow us

This question is not available..!