Sunday, 04 Oct 2026

जैश सरगना को 14 करोड़ मुआवजा देगी पाक सरकार

इस्लामाबाद (15 मई 25)। भारत की सेना ने हाल ही में एक बड़े और सटीक सैन्य अभियान 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम देकर आतंक के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है। इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित कई आतंकी ठिकानों पर जोरदार हवाई हमले किए। ये हमले खासकर जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख ट्रेनिंग सेंटर 'मारकज सुभान अल्लाह' पर केंद्रित थे, जो बहावलपुर के पास स्थित है और आतंकी गतिविधियों का गढ़ माना जाता है।

इस हमले में आतंक का पर्याय बन चुका ग्लोबल टेरेरिस्ट मसूद अजहर का पूरा नेटवर्क बुरी तरह तबाह हो गया। उसकी पुष्टि खुद अजहर ने की है कि इस कार्रवाई में उसके परिवार के 10 सदस्य और 4 करीबी सहयोगी मारे गए हैं। हैरानी की बात यह है कि जहां भारत आतंक के खात्मे के लिए हर संभव कदम उठा रहा है, वहीं पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार मसूद अजहर को मुआवजा देने की योजना बना रही है। खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार उसे करीब 14 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का मुआवजा देने पर विचार कर रही है। यह दिखाता है कि पाकिस्तान अब भी आतंकवादियों के साथ खड़ा है, न कि उनके खिलाफ। 'ऑपरेशन सिंदूर' दरअसल हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब था, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। इसके प्रतिशोध में भारतीय सेना ने नौ आतंकी ठिकानों को एकसाथ ध्वस्त किया। भारत ने इस ऑपरेशन के बाद स्पष्ट किया कि यह कदम पूरी योजना के तहत उठाया गया था, जिससे किसी भी बड़े युद्ध की स्थिति टाली जा सके।

Tags:

Follow us

This question is not available..!