Monday, 28 Sep 2026

झांसी मेडिकल कॉलेज के चाइल्ड वार्ड में आग से 10 नवजात की मौत

झांसी (16 नवंबर 24)। उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बुरी खबर सामने आ रही है। यहां मेडिकल कॉलेज के चाइल्ड वार्ड में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, इस घटना में 10 नवजात बच्चों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 37 बच्चों को वार्ड से बाहर निकाला जा चुका है। खिड़की तोड़कर चाइल्ड वार्ड में भर्ती बच्चों को बाहर निकाला जा रहा है। आग लगने की घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मौके पर जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डीआईजी समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी और फायर बिग्रेड की टीमें मोके पर मौजूद हैं। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने की घटना पर संज्ञान लिया है और मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!