Tuesday, 29 Sep 2026

झारखंड में चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन बनेंगे CM

रांची (03 जुलाई 24)। झारखंड में चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार देर शाम राजभवन पहुंचे चंपई ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया।  पूर्व झारखंड में सत्ताधारी दल के विधायकों की बैठक संपन्न हो गई है। हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री बनेंगे। इसके लिए विधायक दल की बैठक में मुहर लग गई है। विधायक देर शाम राजभवन जाकर राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपेंगे।

इस दौरान राज्यपाल से हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण को लेकर तिथि की मांग की जाएगी। बताया जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में उपस्थित गठबंधन के सभी विधायकों ने एक मत से हेमंत सोरेन को अपना नेता चुना। इससे पहले बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों के बीच विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पहले अपने इस्तीफे की पेशकश की। इसके बाद चंपई सोरेन ने ही विधायक दल के नेता और राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया है। वहीं कहा जा रहा है कि चंपई सोरेन समन्वय समिति के चेयरमैन होंगे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!