Monday, 28 Sep 2026

टीडीपी आंध्रप्रदेश में वापसी के लिए तैयार

नईदिल्ली (15 मई 24)। आंध्रप्रदेश में अपनी खोई हुई जनाधार को वापस पाने के लिए तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) खुद को तैयार करने में लगी हुई है। अब पार्टी की नैया को पार लगाने के लिए नया खेवनहार मिल गया है, जिसके सहारे चंद्रबाबू नायडू फिर से अपनी पार्टी को प्रदेश में खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, नायडू ने पार्टी के लिए नए रणनीतिकार के रूप में 2 साल पहले यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले भारतेंदु वर्मा को चुना।

बता दें कि 40 साल पुरानी तेलुगु देशम पार्टी को 2019 के चुनाव में सबसे बुरी स्थिति में देखी गई। क्योंकि प्रदेश के 175 सीटों में नायडू की पार्टी केवल 23 सीटे ही निकाल पाई थी। जिसके बाद से चंद्रबाबू नायडू पिछले कुछ वर्षों में बड़ी मेहनत से शीर्ष स्तर के पेशेवरों की एक टीम बनाई जो अपनी पार्टी और प्रशासन दोनों को मजबूत करने के लिए प्रतिभाओं को जुटा रही है। पार्टी को शिखर पर पहुंचाने के लिए उन्होंने अगस्त 2022 में प्रतिष्ठित एसआरसीसी और आईआईएम-ए के पूर्व छात्र वर्मा को अपने राजनीतिक कार्यालय का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया। इसके साथ ही उन्हें पार्टी के बैक-ऑफ़िस कार्यों को चलाने आंतरिक और बाहरी हितधारकों के बीच सामंजस्य को बढ़ावा देने का काम सौंपा।

नायडू के द्वारा टीम और रणनीति तैयार करने के बाद आलम यह है कि हालही में एक जनमत सर्वे हुआ जिसमें पता है कि चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगु देशम पार्टी 2024 में वापसी करने के लिए तैयार है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि पार्टी जबरदस्त रूप से उत्थान की ओर अग्रसर और राज्य की सत्ता पर काबिज होने के लिए फिर से तैयार है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!