Monday, 28 Sep 2026

टेस्ला की कार खरीदने के लिए चुकानी होगी भारी कीमत

मुंबई (20 जुलाई 25)। एलन मस्क की मशहूर इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla ने आखिरकार भारत में आधिकारिक एंट्री कर ली है। कंपनी ने मुंबई में अपना पहला ऑफिशियल शोरूम खोलते हुए अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक SUV Model Y को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Tesla Model Y एक फोर-डोर क्रॉसओवर SUV है जिसे भारत में दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59.89 लाख से शुरू होकर 67.89 लाख तक जाती है। भारत में यह कार छह अलग-अलग एक्सटीरियर कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है, जिनकी कीमतें भी रंग के अनुसार अलग-अलग तय की गई हैं।

रंग के हिसाब से तय होती है कीमत-Tesla Model Y का स्टील्थ ग्रे कलर स्टैंडर्ड माना गया है, जिस पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता। लेकिन अन्य रंगों के लिए ग्राहक को अतिरिक्त भुगतान करना होगा: पर्ल व्हाइट मल्टी-कोट और डायमंड ब्लैक के लिए 95,000 रूपये, ग्लेशियर ब्लू के लिए 1.25 लाख रूपये, क्विकसिल्वर और अल्ट्रा रेड जैसे प्रीमियम शेड्स के लिए 1.85 लाख रूपये तक अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। इंटीरियर की बात करें तो Tesla दो विकल्प देती है। ऑल ब्लैक और ब्लैक एंड व्हाइट थीम, जिन पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जा रहा है।

Tesla ने हाल ही में अपनी इलेक्ट्रिक SUV Model Y को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है, लेकिन इसकी कीमत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, यह गाड़ी भारत में CBU (Completely Built Unit) के रूप में इम्पोर्ट की जाती है, जिसका मतलब है कि यह कार पूरी तरह से विदेश में बनकर भारत भेजी जाती है। भारत सरकार CBU वाहनों पर करीब 70% तक का इम्पोर्ट टैक्स वसूलती है। इसी टैक्स के चलते अकेले एक गाड़ी पर ही ₹21 लाख या उससे अधिक का अतिरिक्त बोझ उपभोक्ताओं पर पड़ता है। उदाहरण के तौर पर, अमेरिका में Tesla Model Y की कीमत करीब $44,990 (लगभग ₹38 लाख) है, जबकि भारत में यही कार ₹60 लाख से अधिक में मिल रही है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!