Thursday, 01 Oct 2026

टैरिफ नीति: अमेरिका में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी

वाशिंगटन (12 सितंबर 25)। अमेरिका में महंगाई और बेरोजगारी के हालिया आंकड़ों से देश की आर्थिक स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। पिछले कुछ महीनों में महंगाई दर तेजी से बढ़ी है और बेरोजगारी भी बढ़ती जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह रफ्तार इसी तरह जारी रही, तो अमेरिका में आर्थिक मंदी की स्थिति बन सकती है।

अगस्त 2025 में अमेरिका की महंगाई दर पिछले साल के मुकाबले 2.9% बढ़ी है, जो जुलाई की 2.7% से ज्यादा है। यह जनवरी के बाद सबसे तेज बढ़ोतरी है। खास बात यह है कि फूड और ऊर्जा को छोड़कर महंगाई की दर 3.1% बनी हुई है, जो अमेरिकी केंद्रीय बैंक की सीमा से ऊपर है। महंगाई को कम करने के लिए अमेरिका ने कई बार ब्याज दर में कटौती की, लेकिन इसके बावजूद महंगाई नियंत्रण से बाहर हो रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका के टैरिफ नीति की वजह से विदेशी सामान महंगे हो गए हैं, जिससे आम लोगों पर ज्यादा बोझ पड़ रहा है। यूएस ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स के अनुसार, अगस्त 2025 में ग्रॉसरी (किराना) की कीमतें जुलाई की तुलना में 0.6% बढ़ीं, और सालाना तौर पर 2.4% ज्यादा हैं। अनुमान है कि 2025 में किराने की कीमतें करीब 3.3% तक बढ़ सकती हैं, जिसमें बीफ और अंडे सबसे ज्यादा महंगे होंगे। कॉफी की कीमत में 21% और बीफ स्टेक की कीमत में 17% की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही पेट्रोल की कीमतों में जुलाई से 1.9% की वृद्धि हुई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में हर महीने एक परिवार का खर्च करीब 900 डॉलर (लगभग 75,000 रुपये) होता है, जो और बढ़ सकता है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!