Wednesday, 30 Sep 2026

टोंक में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 4 की मौत, कई घायल

देवास (14 मई 26)। देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए जबरदस्त विस्फोट में करीब 25 लोग झुलस गए। इनमे से चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं। हालांकि अपुष्ट सूत्र हादसे में मरने वालों की संख्या कहीं अधिक बता रहे हैं। घायलों का उपचार देवास और इंदौर के अस्पतालों में कराया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने का समाचार हृदय विदारक है। घटना की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने एवं घायलों का निःशुल्क इलाज करने के लिये निर्देश दिये हैं। इस बीच उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने गुरुवार को इंदौर के एमवाय अस्पताल एवं चोईथराम अस्पताल पहुँचकर देवास जिले के टोंककला की फटाखा फैक्ट्री में हुए दुखद अग्निकांड में घायल मरीजों का हाल जाना। उन्होंने बर्न वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों को सभी घायलों के समुचित और नि:शुल्क उपचार के निर्देश दिए।

Tags:

Follow us

This question is not available..!