Sunday, 04 Oct 2026

टोंगा में 7.0 तीव्रता भूकंप, सुनामी की चेतावनी

टोंगा (31 मार्च 25)। दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर क्षेत्र स्थित टोंगा द्वीप समूह में रविवार को शाम 5.48 बजे रिक्टर पैमाने पर 7.0 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ये जानकारी दी है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, इस शक्तिशाली भूकंप के कारण प्रशांत महासागर के क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। 

यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप टोंगा के मुख्य द्वीप से लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) उत्तर-पूर्व में आया। पैसिफिक सुनामी केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि खतरनाक लहरें भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर (185 मील) के भीतर तटीय क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती है। फिलहाल किसी तरह के किसी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। टोंगा एक पोलिनेशियाई राष्ट्र है, जिसमें 171 आईलैंड हैं और इसकी आबादी 100,000 से कुछ ज्यादा है। इसमें से अधिकतर लोग मुख्य आईलैंड टोंगाटापु पर रहते हैं। यह ऑस्ट्रेलिया के तट से 3,500 किलोमीटर (2,000 मील) से भी अधिक पूर्व में स्थित है। टोंगा आईलैंड लैगून और चूना पत्थर की चट्टानों से घिरा हुआ है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!