Wednesday, 30 Sep 2026

ट्रंप का कनाडा से व्यापार वार्ता खत्म करने का ऐलान

वाशिंगटन (28 जून 25)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के साथ चल रही सभी व्यापारिक बातचीत को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने यह कड़ा फैसला कनाडा द्वारा अमेरिकी टेक कंपनियों पर लगाए गए नए डिजिटल सेवा कर (Digital Services Tax) के विरोध में लिया है। 

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक बयान जारी करते हुए कहा, 'कनाडा एक बहुत ही मुश्किल देश है व्यापार करने के लिए। वर्षों से वह हमारे किसानों पर डेयरी प्रोडक्ट्स पर 400% तक टैरिफ लगाता आ रहा है। अब उन्होंने हमारी अमेरिकी टेक कंपनियों पर डिजिटल सर्विस टैक्स लगाने का ऐलान किया है, जो कि हमारे देश पर सीधा और शर्मनाक हमला है।' उन्होंने आरोप लगाया कि कनाडा, यूरोपीय संघ (EU) की नक़ल कर रहा है, जिसने पहले ही ऐसा टैक्स लागू किया है और जिस पर अमेरिका से बातचीत चल रही है। ट्रंप ने लिखा, 'इस अनुचित टैक्स के कारण हम कनाडा के साथ सभी व्यापारिक चर्चा तत्काल प्रभाव से खत्म कर रहे हैं।' साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका अब अगले 7 दिनों के भीतर यह तय करेगा कि कनाडा को कौन-कौन से टैरिफ (आयात शुल्क) चुकाने होंगे, यदि वह अमेरिका से व्यापार जारी रखना चाहता है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!