Saturday, 03 Oct 2026

ट्रंप के फरमान का पालन करते हुए मोदी इजराइल गए: राहुल

कन्याकुमारी (21 अप्रैल 26)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फरमान का पालन करते हुए ईरान युद्ध शुरू होने से पहले इजराइल का दौरा किया था। राहुल ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर अपने इस आरोप को दोहराया कि 'यदि ट्रंप उनसे कूदने के लिए कहेंगे तो पीएम मोदी ऐसा करेंगे।' उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान युद्ध से पहले, अचानक मोदी को इजराइल जाने के लिए कहा गया और वह विमान में सवार हुए, वहां गए और फिर वापस आ गए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि ऐसा करने का कारण सीधा था, 'एप्स्टीन फाइल और अदाणी।

इधर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान का सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 'बहुत पसंदीदा' बन गया है जो कि भारत के लिए एक 'बड़ा झटका' है। उन्होंने कहा कि भारत को अपने कूटनीतिक संपर्क की रणनीति में आमूल-चूल बदलाव करने की जरूरत है।' आलोचना का जवाब देते हुए भाजपा के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'पाकिस्तान की मित्र कांग्रेस द्वारा पाकिस्तान से निपटने के तरीके पर उपदेश देना पाखंड की पराकाष्ठा है।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!