Thursday, 01 Oct 2026

ट्रंप ने फिर कहा-हमने भारत-पाकिस्तान युद्ध रोका

वाशिंगटन (26 अगस्त 25)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध को रोक दिया था। ट्रंप के अनुसार, दोनों देशों के बीच हालात इतने बिगड़ चुके थे कि वो युद्ध परमाणु स्तर तक पहुंच सकता था, लेकिन उन्होंने समय रहते हस्तक्षेप कर सब कुछ शांत करवा दिया।

एक जनसभा को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, 'मैंने कई युद्धों को रोका है। सबसे बड़ा युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला था। वे पहले ही 7 लड़ाकू विमान गिरा चुके थे, हालात बहुत भयानक थे। यह परमाणु युद्ध बन सकता था।' ट्रंप ने बताया कि उन्होंने दोनों देशों को कड़ा संदेश दिया, 'मैंने कहा- क्या आप व्यापार करना चाहते हैं? अगर आप लड़ाई बंद नहीं करते तो हम आपके साथ कोई व्यापार नहीं करेंगे। आपके पास सिर्फ 24 घंटे हैं इसको रोकने के लिए।' उनके अनुसार, इस धमकी के बाद दोनों देश शांत हो गए और कहा कि अब युद्ध जैसी कोई स्थिति नहीं है। हालांकि ट्रंप ने कई बार कहा है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की, लेकिन भारत सरकार ने उनके दावे को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय की तरफ से पहले ही स्पष्ट किया गया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की सहमति दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के स्तर पर बातचीत के बाद हुई थी। भारत ने ट्रंप या अमेरिका की किसी भी भूमिका को मानने से इनकार किया है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!