Thursday, 01 Oct 2026

ट्रेन में जनरल डिब्बों की संख्या बढ़ाने का फैसला

नईदिल्ली (06 दिसंबर 24)। रेलवे ने आम यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए एसी कोचों के बजाय जनरल डिब्बों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में घोषणा की कि रेलवे जल्द ही अपनी ट्रेनों में 10,000 नए सामान्य डिब्बे जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है। इनमें से 1,000 जनरल डिब्बे दिसंबर 2024 के अंत तक जोड़ दिए जाएंगे। यह कदम रेलवे को और अधिक किफायती और गरीबों के लिए सुलभ बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। रेल मंत्री ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1,300 स्टेशनों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। इनमें से कुछ स्टेशनों पर 700-800 करोड़ रुपये और अन्य पर 100-200 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि रेलवे हर टिकट पर 46% सब्सिडी देता है। यदि टिकट का मूल्य 100 रुपये है, तो यात्री केवल 54 रुपये भुगतान करते हैं। यह सब्सिडी भविष्य में भी जारी रहेगी। बुधवार को रेलवे संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया गया। इसके तहत रेलवे अधिनियम 1989 और भारतीय रेलवे बोर्ड अधिनियम का एकीकरण किया जाएगा। रेल मंत्री ने इसे रेलवे की कार्यक्षमता बढ़ाने और आधुनिकीकरण के लिए आवश्यक कदम बताया।


Tags:

Follow us

This question is not available..!