Monday, 05 Oct 2026

ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में ढोई जा रही आतंकियों की लाशें

मुजफ्फराबाद (07 मई 25)। भारतीय सेना की सटीक एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान और PoK में मचे हड़कंप के दृश्य अब दुनिया के सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में आतंकियों की लाशें ढोई जा रही हैं, और चारों ओर चीख-पुकार का माहौल है। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकी ढांचों को हिला कर रख दिया है।

पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले के महज 15 दिन बाद, भारतीय सेनाओं ने बीती रात पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले इलाकों में मौजूद आतंकी ठिकानों पर भीषण एयर स्ट्राइक कर जवाब दिया। बुधवार रात करीब 1:30 बजे, भारतीय थल सेना, वायुसेना और नौसेना की साझा योजना के तहत 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया गया। बहावलपुर, मुजफ्फराबाद, बाघ, कोटली और मुरीदके में मौजूद कुल 9 आतंकी अड्डों को टारगेट कर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी गईं। इस ऑपरेशन में भारत ने 24 आधुनिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया, जिससे आतंकियों के गढ़ पूरी तरह ध्वस्त हो गए।

Tags:

Follow us

This question is not available..!