Monday, 28 Sep 2026

डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'माई मर्करी' का प्रीमियर

मुंबई (17 जून 24)। डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिक्शन और एनिमेशन फिल्मों के लिए मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) के 18वें संस्करण में आज डॉक्यूमेंट्री 'माई मर्करी' का बड़े पर्दे पर अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर हुआ। जोएल चेसेलेट द्वारा निर्देशित यह फिल्म उनके भाई, जो दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया के तट पर मर्करी द्वीप पर एक अकेला संरक्षणवादी है, यवेस चेसेलेट के जीवन की एक गहरी व्यक्तिगत और चुनौतीपूर्ण यात्रा प्रस्तुत करती है। 

दुनिया के शोरगुल और भागदौड़ से बचने की अपने भाई की इच्छा पर प्रकाश डालते हुए, चेसेलेट कहती हैं 'एक द्वीप पर रहने के लिए आपको एक खास तरह के व्यक्तित्व की जरूरत होती है।' 104 मिनट की यह डॉक्यूमेंट्री यवेस चेसेलेट की असाधारण दुनिया जहां समुद्री पक्षी और सील ही उनके एकमात्र साथी हैं, और मर्करी द्वीप में संरक्षण के उनके प्रयासों को दिखाती है। लुप्तप्राय प्रजातियों को द्वीप पर पुनः लाने का उनका साहसी मिशन बलिदान, विजय और मनुष्य और प्रकृति के बीच बने गहरे संबंधों की एक आकर्षक कहानी के रूप में सामने आता है। यह फिल्म लुप्तप्राय समुद्री पक्षियों की संख्या में गिरावट और अन्य वन्यजीवों के अस्तित्व पर सील से खतरे पर प्रकाश डालती है। एमआईएफएफ का 18वां संस्करण 15 से 21 जून 2024 तक मुंबई के पेडर रोड स्थित राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम-फिल्म्स डिवीजन परिसर में आयोजित किया जा रहा है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!