Wednesday, 30 Sep 2026

डोनाल्ड ट्रंप ने लॉन्च किया स्मार्टफोन, शुरू हुई प्री-बुकिंग

वाशिंगटन (18 जून 25)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी ट्रंप ऑर्गनाइजेशन ने 16 जून को एक नया टेक्नोलॉजी ब्रांड 'Trump Mobile' लॉन्च किया। न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित ट्रंप टॉवर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान, इस ब्रांड के तहत T1 स्मार्टफोन और टेलीकॉम सर्विस की आधिकारिक घोषणा की गई।

Trump Mobile का पहला 5G स्मार्टफोन T1 सितंबर 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 499 डॉलर (करीब 42,900 रुपए) रखी गई है। फिलहाल ग्राहक इसे कंपनी की वेबसाइट से 100 डॉलर में प्री-बुक कर सकते हैं। फोन को पूरी तरह अमेरिका में बनाया जाएगा और कंपनी का दावा है कि इसका कस्टमर सपोर्ट भी अमेरिका से ही संचालित होगा। Trump Mobile ने अपने नेटवर्क के लिए 'The 47 Plan' नाम से एक सब्सक्रिप्शन मॉडल भी पेश किया है। इसकी मासिक कीमत $47.45 (लगभग 3,950 रुपए) रखी गई है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, टेलीमेडिसिन और रोडसाइड असिस्टेंस जैसी सेवाएं दी जाएंगी। Trump T1 को लेकर एक दिलचस्प बात यह है कि इसे ट्रंप ऑर्गनाइजेशन नहीं बनाएगी। फोन और नेटवर्क सेवा का संचालन T1 Mobile LLC नामक एक अन्य कंपनी करेगी, जिसने ब्रांड नेम के लिए ट्रंप से लाइसेंसिंग डील की है। यानी ट्रंप सिर्फ इस फोन के चेहरे और ब्रांडिंग पार्टनर के रूप में जुड़ रहे हैं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!