Tuesday, 29 Sep 2026

डोनाल्ड ट्रंप पर ताबड़तोड़ गोलीबारी से दहला US, बाल-बाल बचे



शिकागो (14 जुलाई 24)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर पेनसिल्वेनिया में रविवार को एक चुनावी रैली में हमला किया गया। अचानक से एक गोली की आवाज आई और वो ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई। इस बीच ट्रंप भी समझ गए थे कि उनके साथ अचानक क्या हुआ है। वह अपने कान को छूते है और उनका हाथ पूरा लहूलुहान हो चुका होता है।

जांचकर्ताओं का कहना है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और संभावित रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की हत्या की कोशिश की गई थी। यह चौंकाने वाली घटना ऐसे समय पर हुई जब अमेरिका में इस साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले है। गनीमत रही कि ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं। कानून प्रवर्तन से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हमलावर को मार गिराया गया है।



Tags:

Follow us

This question is not available..!