Wednesday, 07 Oct 2026

डोनॉल्ड ट्रंप के बयान पर भड़का साऊथ अफ्रीका

जोहान्सबर्ग (27 नवंबर 25)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह कहने के बाद कि वे अगले वर्ष मियामी में होने वाले 2026 G20 शिखर सम्मेलन के लिए साऊथ अफ्रीका को आमंत्रित नहीं करेंगे, दक्षिण अफ्रीका ने इस बयान को 'दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा कि उनका देश G20 का सदस्य अपने अधिकार से है, और उसे G20 में शामिल रखने का निर्णय सभी सदस्य देशों ने मिलकर लिया था। 

रामाफोसा के दफ़्तर से जारी बयान में कहा गया  कि 'राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। South Africa ने 2025 G20 समिट को सफलतापूर्वक आयोजित किया, जिसे सभी सदस्यों ने सराहा। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि G20 मंच वैश्विक चुनौतियों पर बहुपक्षीयता की ताकत पर सहमत हुआ।'

 दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने स्पष्ट किया कि अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने आया ही नहीं था।इसलिए समापन समारोह में G20 प्रेसीडेंसी के दस्तावेज़ दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रालय में मौजूद अमेरिकी दूतावास के अधिकारी को सौंपे गए। सरकार का कहना है किSouth Africa G20 का संस्थापक सदस्य है। यह मंच समानता, साझेदारी और सहमति की भावना पर चलती है। किसी भी देश का इस तरह “अपमान” स्वीकार नहीं है। 'दक्षिण अफ्रीका' एक संप्रभु देश है, अपमान बर्दाश्त नहीं”। रामाफोसा ने दो टूक कहा, 'दक्षिण अफ्रीका' एक संप्रभु लोकतांत्रिक देश है। हम किसी देश का अपमान नहीं करते और न ही अपना अपमान सहेंगे। किसी देश को हमारे वैश्विक मंचों पर हिस्सेदारी पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 'हम संबंध सुधारने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ट्रंप गलत जानकारी और अफवाहों के आधार पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दंडात्मक कदम उठा रहे हैं।'

ट्रंप ने Truth Social पर लिखा- दक्षिण अफ्रीका को 2026 G20 Summit का निमंत्रण नहीं मिलेगा। अमेरिका तुरंत प्रभाव से दक्षिण अफ्रीका को दी जाने वाली सहायता रोक देगा। उनका दावा है कि 'दक्षिण अफ्रीका में ग़ोरों की हत्या हो रही है और उनकी ज़मीन छीनी जा रही है। 'दक्षिण अफ्रीका इन आरोपों को पहले भी 'पूरी तरह झूठ' कह चुका है। रामाफोसा ने यह आरोप खारिज किया कि गोरों के खिलाफ नस्लीय हिंसा बढ़ रही है।  इसके अलावा, अमेरिका ने इस महीने घोषणा की थी कि कोई भी अमेरिकी प्रतिनिधि दक्षिण अफ्रीका के G20 समिट में शामिल नहीं होगा। इस पर दक्षिण अफ्रीका ने कहा कि वह G20 का पूर्ण और सक्रिय सदस्य बना रहेगा। बहुपक्षीय सहयोग और समान भागीदारी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाता रहेगा और किसी भी देश की धमकी या टिप्पणी से अपने वैश्विक स्थान को प्रभावित नहीं होने देगा।

Tags:

Follow us

This question is not available..!