नईदिल्ली (16 दिसंबर 24)। रविवार रात संगीत की दुनिया के दिग्गज और मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन की खबर फ़ैल गई। वे कुछ समय से बीमार हैं और अमेरिका के अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी उम्र 73 साल है। जाकिर हुसैन भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान कलाकार हैं और उनका नाम पूरे विश्व में सम्मान के साथ लिया जाता है। सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर फ़ैल गई। इस सूचना के बाद उन्हें कई प्रमुख हस्तियों ने श्रद्धांजलि तक दे दी। इसके बाद देर रात हुसैन की बड़ी बहन खुर्शीद औलिया ने भाई जाकिर हुसैन की मौत की खबर को गलत बताया। साथ ही उनके भतीजे आमिर आलिया ने भी इस खबर को गलत बताया।