Tuesday, 29 Sep 2026

तमिलनाडु के थूथुकुडी में धमाका, 1 की मौत, 25 झुलसे

थूथुकुडी (21 जून 26)। तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले से एक बेहद दुखद और बड़ा हादसा सामने आया है। यहां के मसारपट्टी गांव में शनिवार शाम एक निजी पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस दर्दनाक हादसे में एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 25 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। धमाका इतना शक्तिशाली था कि फैक्ट्री परिसर का एक हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। सप्ताहांत होने के कारण फैक्ट्री में 50 से ज़्यादा कर्मचारी मौजूद थे। कुछ अपनी हफ्ते भर का वेतन ले रहे थे तो कुछ पटाखे बना रहे थे। अचानक एक कमरे में रखे पटाखों में धमाका हो गया जिससे एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। 


Tags:

Follow us

This question is not available..!