नईदिल्ली (23 अप्रैल 26)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक लगभग 89.93% और तमिलनाडु में शाम पांच बजे तक 82.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दें कि पहले चरण में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के लिए 16 जिलों की 152 सीटों के लिए 44,378 मतदान केन्द्र बनाए गए है। इन सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह 7 बजे चुनाव शुरू हो गया था। बता दें कि पश्चिम बंगाल की राजनीति के कद्दावर नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने अपना वोट डालने के बाद एक ऐसा बयान दिया है जिसने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। शुभेंदु ने इस चुनाव को सिर्फ सत्ता की जंग नहीं बल्कि सनातन धर्म के अस्तित्व की लड़ाई करार दिया है। वोट डालने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए शुभेंदु अधिकारी ने सीधे तौर पर धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का मुद्दा उठाया। उन्होंने दावा किया कि इस बार बंगाल में सनातन की जीत होगी और उसकी रक्षा की जाएगी।
इसी तरह तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 234 सीटों के लिए मतदान आज सुबह सात बजे से हुआ। चुनाव आयोग के आकड़े मुताबिक शाम पांच बजे तक 82.24 प्रतिशतमतदान हुआ है। जबिक दोपहर तीन बजे तक 70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान प्रतिशत को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि मतदाताओं में इसको लेकर खासा उत्साह रहा। तमिलनाडु में एक ही चरण में चुनाव कराया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 6 बजे तक तो भी मतदाता लाइन में लगे, वह अपने मताअधिकार का प्रयोग कर सके। भीषण गर्मी के बावजूद सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही मतदाता कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिये। जिससे मतदाताओं का उत्साह देखते ही बनता है।