Tuesday, 29 Sep 2026

तापमान बढ़ने वाला है, सदन 'तानाशाही' से नहीं चलेगा: कांग्रेस

नईदिल्ली (19 जून 24)। संसद सत्र से पहले, कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि (सियासी) 'तापमान' काफी बढ़ने वाला है, क्योंकि विपक्ष जोरदार तरीके से भाजपा पर निशाना साधेगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सदन को ‘पहले की तरह तानाशाह तरीके से नहीं संचालित किया जाए।' कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि उनकी सहानुभूति भाजपा के साथ है, क्योंकि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' के बड़े नेता, जो अच्छे वक्ता माने जाते हैं, सदन में पहुंच गए हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या विपक्ष लोकसभा उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) पद की मांग करेगा, उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य वरिष्ठ नेता इस बारे में फैसला करेंगे। श्रीनेत ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘लेकिन मैं आपको एक बात बता सकती हूं - अपनी कुर्सी की पेटी बांध लें क्योंकि सदन का (सियासी) तापमान बहुत बढ़ने वाला है। अब सदन की कार्यवाही तानाशाह तरीके से नहीं चलेगी, जैसा कि पहले होता था।'

Tags:

Related Post

Follow us

This question is not available..!