Friday, 09 Oct 2026

तालाब में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, 15 मृत

खंडवा/उज्जैन (03 अक्टूबर 25)। मध्यप्रदेश के खंडवा और उज्जैन में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से कई लोग डूब गए। पुलिस ने बतााया कि देर शाम तक दोनों घटनाओं में 15 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। खंडवा के पंधाना में हुए दर्दनाक हादसे में 13 लोग जान गंवां बैठे, इनमें 8 बच्चियां शामिल हैं। घटना पंधाना क्षेत्र के ग्राम अर्दला की है। यहां राजगढ़ ग्राम पंचायत के पाडलाफाटा के लोग गुरुवार को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने पहुंचे थे। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं। जेसीबी की मदद से ट्रॉली को बाहर निकाला गया। ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 20-25 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक ट्रॉली को तालाब के रास्ते में एक पुलिया के ऊपर खड़ा किया गया था। 

उज्जैन में भी प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा- श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली रेलिंग तोड़कर चंबल नदी में गिर गई। इस हादसे में 12 बच्चे नदी में गिर गए। इनमें से 11 को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। एक बच्चा फिलहाल लापता है। चार बच्चों को गौतमपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई। मृतकों के परिजन को 10 लाख मुआवजे की मांग की गई है ।  हादसा इंगोरिया के पास देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ। मृतकों में पृथ्वी राज (16) और वंश (8) शामिल हैं। इनमें से अमीश (10) और अंश (6) को इंदौर रेफर किया गया। वहीं शुभम चौहान नामक एक बच्चा लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक बच्चे ने गलती से ट्रेक्टर की चाबी घुमा दी और  ट्रैक्टर चल पड़ा, जिससे यह हादसा हुआ । ट्रैक्टर-ट्रॉली को क्रेन की मदद से नदी से निकाल लिया गया है।


Tags:

Follow us

This question is not available..!