Friday, 02 Oct 2026

तिरंगे से छेड़छाड़, अशोक चक्र की जगह चांद-तारा वाला झंडा लहराया

सारण (17 सितंबर 24)। बिहार के सारण जिले में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकले जुलूस के दौरान देश की शान तिरंगा झंडा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जुलूस में एक पिकअप पर अशोक चक्र की जगह चांद-तारा वाला तिरंगा झंडा लहराया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

वीडियो वायरल होने पर मामले में सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने संज्ञान लिया है। एसपी के निर्देश के बाद कोपा थाने में भारतीय ध्वज अधिनियम 2002 और अन्य अपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर इसमें शामिल लोगों की पहचान की गई। इस कार्रवाई के क्रम में जिस पिकअप वाहन पर कथित छेड़छाड़ कर तिरंगा झंडा लहराया जा रहा था, उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। साथ ही साथ दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। एसपी कुमार आशीष ने बताया कि कोपा थाना अंतर्गत ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस के दौरान कथित रूप से इस तरह का झंडा फहराने के मामले में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन समेत झंडे को जब्त कर लिया है और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिसने उन्हें यह झंडा बनाकर दिया है, पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। बयान में पुलिस ने बताया कि इस बाबत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!