लखनऊ (10 जून 26)। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़िताओंं के हक में बड़ा फैसला किया है। सीएम योगी अब इन महिलाओं के साथ-साथ बेसहारा महिलाओं को भी सरकार अब मुफ्त पक्का मकान और व्यापक हेल्थ कवर की सौगात देने जा रही है। सीएम के निर्देश के बाद अब इस योजना पर तेजी से काम शुरु कर दिया गया है।
योगी सरकार ऐसी पीड़ित और निराश्रित महिलाएं जिनके पास रहने के लिए अपना खुद का स्थायी या पक्का मकान नहीं है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर 'प्रधानमंत्री आवास योजना' अथवा 'मुख्यमंत्री आवास योजना' के तहत मुफ्त पक्के घर बांटने वाली है। इसके अलावा एसिड अटैक और तीन तलाक से प्रभावित महिलाओं और उनपर आश्रित परिवारों को घर दिए जाएंगे। इन महिलाओं और उनके परिवारवालों को 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' और 'मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना' के दायरे में लाया जाएगा। इस योजना के तहत इन महिलाओं को हर साल 5 लाख रुपए तक का फ्री इलाज मुहैया करवाया जाएगा। हाल ही में हुई एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र महिला जानकारी की कमी या कागजी पेचीदगियों की वजह से इस लाभ से वंचित नहीं रहनी चाहिए। तय हुई गाइडलाइंस के अनुसार महिला कल्याण विभाग द्वारा इस समय राज्य भर से तीन तलाक, एसिड अटैक पीड़िताओं और बेसहारा महिलाओं का एक पूरी तरह से Verified डेटाबेस तैयार कर रहा है।