Saturday, 03 Oct 2026

तुर्की में इजराइली दूतावास पर फायरिंग, 3 हमलावर ढेर

अंकारा (07 अप्रैल 26)। ईरान जंग व  मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय तनाव का असर अब वैश्विक सुरक्षा पर भी साफ दिखाई देने लगा है। तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल के बेशिकताश इलाके में स्थित इजराइली वाणिज्य दूतावास के पास मंगलवार को अचानक गोलीबारी की घटना सामने आई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ हथियारबंद संदिग्ध दूतावास के आसपास देखे गए थे। सूचना मिलते ही तुर्की पुलिस ने इलाके को घेर लिया और संदिग्धों को रोकने की कोशिश की।

इसी दौरान स्थिति बिगड़ गई और पुलिस व हमलावरों के बीच सीधी मुठभेड़ शुरू हो गई। शुरुआती रिपोर्ट्स में तीन हमलावरों के मारे जाने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में दावुत गुल ने पुष्टि की कि मुठभेड़ में एक हमलावर मारा गया, जबकि दो घायल हुए। इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी हल्के रूप से घायल हुए हैं।मुठभेड़ के दौरान काफी देर तक फायरिंग होती रही, जिसके बाद तुर्की की विशेष सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात किया गया। पूरे इलाके को सील कर दिया गया और आसपास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। तुर्की के न्याय मंत्री अकिन गुरलेक ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान और उनके मकसद का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।  राहत की बात यह रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त दूतावास का कार्यालय खाली था, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब इज़राइल और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। इजराइली अधिकारियों ने हाल ही में दुनिया भर में अपने नागरिकों और यहूदी स्थलों पर बढ़ते खतरे को लेकर चेतावनी भी जारी की है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!