Thursday, 01 Oct 2026

तृणमूल के 58 विधायकों ने बनाया अलग गुट

कोलकाता (04 जून 26)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर बड़े राजनीतिक संकट के संकेत मिल रहे हैं। पार्टी से निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में विधायक अलग गुट बना लिया हैं। करीब 58 विधायकों के समर्थन के साथ बागी गुट ने खुद को 'असली तृणमूल कांग्रेस' बताया है। ऋतब्रत बनर्जी 58 विधायकों का समर्थन पत्र लेकर विधानसभा पहुंचे, जहां बागी विधायकों ने पार्टी नेतृत्व को लेकर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। विधानसभा अध्यक्ष ने ऋतब्रत बनर्जी को सदन में नेता प्रतिपक्ष घोषित कर दिया है। 

बागी विधायक अरुणाभ सेन ने कहा कि वह आज भी ममता बनर्जी को अपना नेता मानते हैं, लेकिन अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व को स्वीकार नहीं करते। बागी गुट द्वारा जारी पत्र में भी ममता बनर्जी को ही पार्टी की प्रमुख और सर्वोच्च नेता बताया गया है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि मौजूदा विवाद का केंद्र अभिषेक बनर्जी की भूमिका और नेतृत्व है। इधर पार्टी में बढ़ती बगावत की खबरों के बीच तृणमूल कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए बंगाल में पार्टी की सभी समितियों को भंग कर दिया है। पार्टी नेतृत्व ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम संगठन पर नियंत्रण मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!