Tuesday, 29 Sep 2026

तेजतर्रार IAS डामोर का हार्ट अटैक से निधन

विदिशा (09 सितंबर 26)। मध्य प्रदेश के विदिशा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई। यहां विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर और 2019 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार डामोर का निधन हो गया है। आज सुबह ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है। एक होनहार अधिकारी के अचानक निधन से परिवार और प्रशासनिक महकमे में शोक को लहर दौड़ गई है।

आईएएस अधिकारी अनिल कुमार डामोर के निधन की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। कई प्रशासनिक अधिकारी- कर्मचारी और रिश्तेदार मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अस्पताल परिसर में लोगों का जमावड़ा लग गया। उनके जानने वाले गम में डूबे दिखाई दिए। मेडिकल कॉलेज में उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बता दें कि अनिल कुमार डामोर विदिशा में अपर कलेक्टर के पद पर काम कर चुके थे। हाल ही में उनका तबादला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, भोपाल में उप सचिव के पद पर हुआ है। वे अपनी नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी में जुटे थे, लेकिन इससे पहले ही उनकी सांसे थम गई।

Tags:

Follow us

This question is not available..!