Wednesday, 30 Sep 2026

तेल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 'सुपरकॉप' बने थानाधिकारी

खैरथल-तिजारा (19 अप्रैल 26)। राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के औद्योगिक इलाके भिवाड़ी-खुशखेड़ा में शनिवार देर रात एक तेल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात करीब बारह बजे श्री विजय इंडस्ट्रीज नामक ऑयल निर्माण फैक्ट्री में अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों में लपटों ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।

रात का समय होने के कारण फैक्ट्री में काम बंद था और इससे किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि फैक्ट्री परिसर में बने श्रमिक क्वाटर्रों में एक दर्जन से अधिक मजदूर सो रहे थे जिन्होंने फैक्ट्री में आग की लपटें देखकर मालिक और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही भिवाड़ी, चोपानकी खुशखेड़ा, किशनगढ़ बास, खैरथल-तिजारा और हरियाणा के रेवाड़ी से दमकल की गाड़यिां मौके पर पहुंचीं और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

इस दौरान खुशखेड़ा थाना अधिकारी संजय ने साहस दिखाते हुए आग की लपटों के बीच जान जोखिम में डालकर वहां रखे कुछ गैस सिलेंडरों को बाहर निकाला और बड़ा हादसा टल गया। थानाधिकारी ने खुद मोर्चा संभालकर आग बुझाने में सक्रिय नजर आए और खुद ही हौज पाइप संभालकर आग बुझाने में मदद की। प्रशासन ने ऐहतियातन आसपास की फैक्ट्रियों और इलाके को खाली करवाया गया और आसपास की फैक्ट्रियों की दीवारों पर पानी का छिड़काव भी कराया गया। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!