Monday, 28 Sep 2026

थरूर बोले नए पीएम के लिए नहीं करना पड़ेगा ज्यादा इंतजार

नईदिल्ली (14 मई 24)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्र को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर सियासी अखाड़े में देश में नई बहस शुरू हो गई है। केजरीवाल ने जेल से निकलते ही कहा था कि भाजपा के नियम के अनुसार मोदी 2025 में 75 साल के हो जाएंगे और राजनीति से संन्यास ले लेंगे। इसके बाद उम्र को छिड़ी सियासत के बीच पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को राहुल की उम्र से भी कम सीटों मिलेंगी। अब यह मामला थम नहीं रहा है और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी पीएम मोदी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि देश को नया प्रधानमंत्री पाने के लिए सितंबर 2025 तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। थरूर ने कहा कि जून में केंद्र में नई सरकार आएगी।

शशि थरूर ने कहा कि भाजपा को प्रधानमंत्री की उम्र से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की उम्र अन्य कारणों से दिलचस्प है, जिसे अमित शाह बेहतर बता सकते हैं। दरअसल पीएम मोदी ने कहा था कि चुनाव में कांग्रेस को 53 से कम सीटें मिलेंगी और उन्होंने अपने इस बयान को पश्चिम बंगाल में भी दोहराया था। उन्होंने कहा था कि शहजादे की उम्र से कांग्रेस को कम सीटें मिलेंगी। इस पर शशि थरूर ने कहा कि पीएम जो कुछ हफ़्तों से बयान दे रहे हैं ,वो बहुत बुरा लग रहा है। वह एक समुदाय के खिलाफ बोल रहे हैं। पीएम का बयान शर्मनाक है। उनको अपने पद का मान रखना चाहिए।  

Tags:

Follow us

This question is not available..!