Friday, 02 Oct 2026

दंपति की मौत के मामले में फरार आरोपी ने की आत्महत्या

इंदौर (25 मई 26)। रविवार सुबह हीरानगर थाना क्षेत्र में एक दंपति की मौत के मामले में नाम जड़ आरोपी सतीश सावले ने भी जहर खाकर सुसाइड कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश सांवले निवासी पीथमपुर को पुलिस तलाश रही थी। उस पर आरोप था कि वह अपनी नाबालिग भांजी को लेकर घर से फरार हो गया था। इसी मामले को लेकर हल्के वीर पटेल निवासी मेघदूत नगर और उसकी पत्नी रोशनी घर में मृत मिले थे। 

जांच में सामने आया था कि हलके वीर ने पहले पत्नी का गला घोट और बाद में खुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।  पुलिस के मुताबिक फरार होने के बाद सतीश सांवले खंडवा जिले के घाटखेड़ी गांव पंधाना पहुंचा था। यहां परिवार से मिलने के बाद उसने नाबालिक भांजे को राजोड़ा गांव में छोड़ा। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। हीरानगर पुलिस सतीश की तलाश कर रही थी।

सुसाइड नोट में सतीश का नाम लिया था- हल्के वीर पटेल ने आत्महत्या से पहले लिखे गए सुसाइड नोट में सतीश सावले का नाम लिया था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी।

Tags:

Follow us

This question is not available..!