मुरैना (14 जून 26)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक दर्दनाक रेल हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रैक पर उतरे यात्री दूसरी ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रैन में आग लगने की अफवाह के चलते लोग ट्रैन से पटरी पर कूद गए और इसी भागम-भाग में दूसरी ओर से आ रही ट्रैन की चपेट में आ गए। हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि अधिकृत और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।