नईदिल्ली (03 नवंबर 24)। दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे का काम पूर्ण हो गया है। पंजाब व हरियाणा को एक तरह से ये दिवाली का तोहफा ही दिया गया है, यानी कि देश का सबसे बड़ा हाईवे जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इससे पंजाब व हरियाणा के व्यापार को बड़ा लाभ होगा।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से पंजाब व हरियाणा के विभिन्न शहरों का सफर करने वालों को जल्दी ही बड़ी राहत मिलने जा रही है, जिससे इन राज्यों का सड़क का सफर आसान हो जाएगा। बताया जा रहा है कि हरियाणा से पंजाब सरहद तक 113 किमी एक्सप्रेसवे (दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे) पूरी तरह से तैयार है। कहा जा रहा था कि इस हाईवे को दिवाली के बाद खोला जाएगा। देश के सबसे बड़े हाईवे के शुरू होने से जहां पंजाब के व्यापार को फायदा पहुंचेंगा वहीं जमीनों के रेट भी बढ़ेंगे। गौरतलब है कि नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया दिल्ली-अमृतसर-कटरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 669 कि.मी. का निर्माण कर रहा है। यानी सोनीपत से पंजाब बॉर्डर तक एक्सप्रेसवे पूरा हो चुका है। इसके शुरू होने से पंजाब की सीमा तक आसानी से आना-जाना संभव हो सकेगा। यह हाईवे पंजाब के ज्यादातर हिस्से से होकर गुजरेगा, लेकिन इसका काम थोड़ा धीमी गति से चल रहा है।