Wednesday, 30 Sep 2026

दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 मामले में पहला एक्शन, FIR दर्ज

नईदिल्ली (29 जून 24)। राजधानी दिल्ली में आज सुबह भारी बारिश के बीच दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए थे। इस मामले में पहला एक्शन हुआ है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के डोमेस्टिक एयरपोर्ट थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर के बयान पर FIR दर्ज हुई है। जानकारी के मुताबिक IPC की धारा 304A (लापरवाही से मौत), 337 ( दूसरे के जीवन और व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत FIR दर्ज हुई है।

बता दें कि राजधानी में भारी बारिश के बीच शुक्रवार तड़के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा वहां खड़ी कारों पर गिर पड़ा, जिससे एक कैब चालक की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे के बाद विमानों का परिचालन स्थगित करना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान रोहिणी के रहने वाले रमेश कुमार (45) के रूप में हुई है।

जबकि घायलों की पहचान संतोष कुमार यादव (28), शुभम शाह (30), दशरत अहिरवार (25), अरविंद गोस्वामी (34), साहिल कुंदन (27) और योगेश धवन (44) के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि ये सभी दिल्ली, गुजरात और मध्य प्रदेश के निवासी हैं, जबकि मृतक की पहचान रमेश कुमार के रूप में हुई है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!