नईदिल्ली (08 जुलाई 26)। दिल्ली में भारी बारिश के कारण बुधवार शाम रोहिणी में एक निर्माणाधीन मकान ढह गया, जिसके बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बचाव टीमों को मौके पर भेजा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने कहा कि अब तक दो लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है और बचाव अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि यह घटना शाम 4.20 बजे रोहिणी सेक्टर-16 इलाके में एक एमसीडी स्कूल के पास की है।अग्निशमन विभाग ने अभियान में सहायता के लिए चार बचाव दल घटनास्थल पर भेजे हैं। पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अन्य बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में भारी बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। भारी बारिश के दौरान यहां पर एक इमारत गिरने से 15 लोगों के फंसे होने की संभावित जानकारी सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। यह घटना लगातार हो रही बारिश के बीच हुई, जिसने पिछले कुछ दिनों से पुणे और आस-पास के इलाकों को बुरी तरह प्रभावित किया है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों और disaster response units सहित बचाव दल मौके पर पहुँचकर मलबे में दबे लोगों को खोजने का काम शुरू कर दिया है। इमारत गिरने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि भारी मशीनों का इस्तेमाल करके मलबा हटाने की कोशिशें की जा रही हैं, जबकि आपातकालीन बचावकर्मी मलबे में फँसे लोगों तक पहुँचने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों ने अभी तक हताहतों या घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं की है और बचाव अभियान जारी रहने के कारण और जानकारी का इंतज़ार है।