Thursday, 08 Oct 2026

दिल्ली ब्लास्ट: मोदी का ऐलान- गुनाहगारों को नहीं बख्शेंगे

थिम्पू (11 नवंबर 25)। दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी ने बड़ा बयान दिया है। पीएम बोले हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पीएम मोदी इस समय दो दिवसीय भूटान के आधिकारिक दौरे पर गए हैं। इस दौरे के दौरान उन्होंने वहाँ एक जनसभा को संबोधित करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि इस आतंकी घटना के पीछे शामिल किसी भी षड्यंत्रकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

पीएम मोदी ने अपनी स्पीच की शुरुआत भारी मन से की। उन्होंने कहा, 'आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं। कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है। इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।' प्रधानमंत्री के इस बयान से साफ है कि सरकार दिल्ली ब्लास्ट के दोषियों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई करने की तैयारी में है। यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत की सुरक्षा एजेंसियाँ इस आतंकी हमले के पीछे के नेटवर्क की गहराई से जाँच कर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'मैं कल रातभर इस घटना की जाँच में जुटी सभी एजेंसियों के साथ, सभी महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क में था। विचार-विमर्श चल रहा था, जानकारियों के तार जोड़े जा रहे थे।' उन्होंने देश को आश्वस्त किया कि 'हमारी एजेंसियाँ इस षड्यंत्र की तह तक जाएंगी।' यह बयान दिखाता है कि पीएम मोदी इस आतंकी घटना को कितनी गंभीरता से ले रहे हैं और सरकार जल्द से जल्द साजिश का पर्दाफाश करना चाहती है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!