Thursday, 01 Oct 2026

दिल्ली में एक बार फिर भाजपा सरकार

नईदिल्ली (08 फरवरी 25)। दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया है। सुबह  शुरू हुई मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाए हुए थे। दिल्ली की जनता ने इस बार आम आदमी पार्टी को जबरदस्त झटका दिया है। मतगणना के पूर्व आम आदमी पार्टी का कहना था कि वह लगातार तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाएगी, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया था कि वह इस बार अरविंद केजरीवाल की पार्टी को सत्ता से बाहर कर देगी। हालांकि चुनाव के बाद जारी ज्यादातर एग्जिट पोल्स में बीजेपी की जीत का अनुमान लगाया गया था। दिल्ली में बहुमत मिलने से दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे है। दिल्ली में भाजपा करीब 27 साल बाद वह सत्ता में वापस लौटी है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!