Thursday, 01 Oct 2026

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार

नईदिल्ली (19 अगस्त 26)। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की मलजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और डीजेबी के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) व आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एसीबी द्वारा जारी बयान के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सलाहकार अंकित श्रीवास्तव और नागेंद्र यादव, राजा कुमार कुर्रा तथा पंकज वर्मा शामिल हैं। यह मामला दिल्ली जल बोर्ड के मलजल शोधन संयंत्रों के संवर्धन और उन्नयन से जुड़ी निविदा प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं, निविदाओं की शर्तों में हेरफेर और आपराधिक साजिश के आरोपों को लेकर सतर्कता निदेशालय की शिकायत पर 11 मई 2024 को दर्ज किया गया था।

Tags:

Follow us

This question is not available..!