Thursday, 01 Oct 2026

दिल्ली से पटना तक भड़के छात्र, आंसू गैस और लाठीचार्ज

पटना (23 जुलाई 26)। कथित NEET-UG पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतरमंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एंव छात्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच बिहार की राजधानी पटना से आई है यहां पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्र नेताओं के 'लोक भवन मार्च' को रोकने के लिए पटना पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, पानी की बौछार की और लाठीचार्ज किया।

प्रदर्शनकारी छात्र भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के छात्र संगठन 'ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन' (आइसा) के बैनर तले एकत्र हुए थे। उन्हें राज्यपाल आवास से करीब तीन किलोमीटर दूर गांधी मैदान के पास पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा। भाकपा (माले) लिबरेशन के विधायक और आइसा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संदीप सौरभ इस मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। सौरभ ने कहा, ''हम मोदी सरकार को उसकी जिम्मेदारी का एहसास कराने के लिए सड़कों पर उतरे हैं। हमारी मांग है कि जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के दमन के बाद न केवल धर्मेंद्र प्रधान बल्कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस्तीफा दें, क्योंकि दिल्ली पुलिस ने उनके निर्देश पर कार्रवाई की थी। पुलिस ने तत्काल यह पुष्टि नहीं की कि प्रदर्शन के सिलसिले में कितने लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस बीच, 'कॉकरोच जनता पार्टी' (कॉजपा) के प्रदर्शनकारी बुधवार को भी नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर डटे रहे। प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जारी उनका आंदोलन दूसरे महीने में प्रवेश कर गया है।


Tags:

Follow us

This question is not available..!